सिनेमा हॉल के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे दो युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। चांपा में सिनेमा हॉल के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़े और नुकीले चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मुकुंद टॉकीज चांपा के संचालक ने फोन पर सूचना दी कि दो व्यक्ति बड़े धारदार चाकू लेकर टॉकीज के मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल के पास खड़े हैं और आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे ने तत्काल गश्ती दल को मौके पर भेजा।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान उमेश यादव (25 वर्ष), निवासी खरहरकुड़ा, थाना उरगा, जिला कोरबा और करन गोस्वामी (24 वर्ष), निवासी नवलपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों की शर्ट के अंदर छिपाकर रखे बड़े धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने चाकुओं को जब्त कर दोनों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 621/2026 के तहत धारा 25, 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
दोनों आरोपियों को 14 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 15 नवंबर को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, गणेश कौशिक, आरक्षक गौरीशंकर राय, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा के पुलिस कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा
