भानुप्रतापपुर। नगर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के राजा तालाब स्थित छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन सूर्य उपासना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ राजा तालाब में उमड़ी। पर्व के अंतिम दिन सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं अपना व्रत पूरा करेंगी।
छठ पूजा के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, पार्षद रजिन्दर कौर, प्रिया निकेश सिंह, अभय पाण्डेय, नरोत्तम चौहान, सचिन दुबे, निकेश सिंह एवं नरेंद्र शर्मा भी राजा तालाब स्थित छठ घाट पहुंचे और पर्व में शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान राजा तालाब परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, आरोग्यता और संतान की मंगलकामना की।
