360 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने पर जोर

Follow Us

भाटापारा में धान खरीदी महाअभियान का भव्य शुभारंभ, पांच उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना कर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शुरू कराई खरीदी
₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – अश्वनी शर्मा

भाटापारा। छत्तीसगढ़ में किसानों के परिश्रम, सम्मान और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेंगा, टेंहका, निपनिया, सिंगारपुर एवं खैरी (आर) स्थित धान उपार्जन केंद्रों में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रमों में नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया तथा किसानों की खुशहाली और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में किसानों के लिए की गई सुविधाओं, धान की आवक, तौल व्यवस्था, बारदाना, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित किसान भाइयों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों से धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

माननीय मुख्यमंत्री साय ने किया एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज का लोकार्पण, जशपुर में नर्सिंग शिक्षा को मिली नई पहचान

इस दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी का निर्णय किसान हितैषी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसके साथ ही प्रदेश में 360 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जाने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा और नजदीकी खरीदी केंद्र उपलब्ध होंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी कृषि संस्कृति और हमारे मेहनतकश किसान भाइयों से है। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उनके पसीने और परिश्रम से ही हमारा प्रदेश खुशहाली एवं समृद्धि की ओर अग्रसर होता है।

धान खरीदी महाअभियान किसानों के परिश्रम का सम्मान करने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रदेश सरकार द्वारा ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह निर्णय किसानों के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने आयोजित की जनचौपाल

हमारा प्रयास केवल धान खरीदी प्रारंभ कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रत्येक किसान को खरीदी केंद्र पर सम्मानजनक व्यवहार, सुगम तौल, पर्याप्त बारदाना और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा उनकी मेहनत का पूरा लाभ उन्हें समय पर मिले, यह हमारी प्राथमिकता है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और गांव समृद्ध होगा तो छत्तीसगढ़ विकसित एवं खुशहाल बनेगा।”

शर्मा ने सभी किसान भाइयों को धान खरीदी महाअभियान के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय रहेंगे।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

कार्यक्रमों में जिलापंचायत सभापति श्रीकांत राजा जायसवाल,जनपद पंचायत भाटापारा की अध्यक्ष सविता प्रदीप अनंत जी, सतीश सोनी अध्यक्ष तरेंगा, सुनील यदु जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पवन वर्मा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, नारायण साहू कौशलपुर मंडल अध्यक्ष, खन्ना साहू जनपद सदस्य, धनेश साहू सरपंच, दिलीप चक्रधारी, बल्लू देवांगन, आत्माराम,सत्यकुमार वैष्णव, वीरेंद्र साहू ,परमेश्वर साहू, राकेश रात्रे, मनोज भोई सहित धन खरीदी प्रभारी शिवकुमार यादव विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश यदु l, सोसाइटी अध्यक्ष सुमित यदु ,किरण गउलाल सोनवानी , सुनील एम.एस., एम.एस. कंवर सोसायटी अध्यक्ष धनीराम साहू, सुनील पाटकर प्रबंधक,कंवर जी कृषि विस्तारक नरेश नेताम सरपंच निपनिया, अनूप साहू सरपंच , कामता ध्रुव सरपंच, मानसिंह साहू सरपंच, दीपक ध्रुव जनपद सदस्य,तरुण साहू, बसंत वर्मा, हर्ष तिवारी, टी शैलेंद्र महाराज, किशोर गुप्ता, मन्नू वर्मा,मन्नूलाल यादव टेहका ,शिवचरण साहू बिजराडीह, भोजराम गायकवाड़ परसवानी, दिनेश देवदास मधुबनकमलेश साहू, लक्ष्मी झालाराम साहू, बाहरीक यदु,प्यारेलाल रजक, धरम डहरिया,रवि साहू ,सुखनंदन साहू,खेमलाल दांडेकर ऑपरेटर, प्रमोद डहरिया,राम वर्मा,दिलेश्वर साहू,आनंदराम टंडन,श्रीराम दांडेकर,रोहित साहू अध्यक्ष बेंद्री समिति, किसान भाई तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।