‘भाई-बहन की प्रेम कहानी का ड्रामा बंद करो’, लव गिल पर सलमान खान ने जताई नाराजगी, प्रोमो से बढ़ा विवाद

Follow Us

मुंबई। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो ने दर्शकों के बीच हलचल बढ़ा दी है। इस बार वीकेंड एपिसोड में सलमान खान ने लव गिल के व्यवहार और घर के अंदर उनके रिश्तों को लेकर सवाल उठाए। प्रोमो में सलमान की नाराजगी साफ नजर आई। उन्होंने घरवालों के सामने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘ये भाई-बहन की प्रेम कथा बंद करो।’ उनके इस बयान के बाद आगामी एपिसोड को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

प्रोमो में सलमान खान घर के सदस्यों से लव गिल के व्यक्तित्व और उनके व्यवहार पर राय मांगते दिखाई देते हैं। इसके बाद प्रतियोगी भी अपनी बात रखते हैं। कुछ6 सदस्य उनके रवैये पर सवाल उठाते हैं, जबकि कुछ अपने अनुभव साझा करते नजर आते हैं। इस चर्चा के दौरान घर के सदस्यों के बीच अलग-अलग विचार सामने आते हैं।

लव गिल को लेकर हुई इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी है। कुछ दर्शक उनके पक्ष में बोल रहे हैं, तो कुछ उनके व्यवहार को लेकर आलोचना कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लव सलमान खान की बातों और घरवालों की टिप्पणियों पर क्या जवाब देते हैं। आने वाले एपिसोड में इस विवाद को लेकर और भी खुलासे हो सकते हैं।