घर के भीतर मिला शिक्षक का शव, इलाके में फैली सनसनी; बदबू आने पर हुआ खुलासा

Follow Us

भानुप्रतापपुर। नगर से लगे ग्राम चौगेल में डीडी कैफे के पीछे एक शिक्षक का शव उसके ही घर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विमल गोटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिक्षक की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर भारत ने 3-1 जीती सीरीज