एलिस इंग्लैंड टी-20 से बाहर, बियर्डमैन को एडिलेड वनडे के लिए दिया आराम

Follow Us

सिडनी। साइड स्ट्रेन से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नेथन एलिस इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। एलिस को सितंबर में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की 1-2 की हार के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह पोटचेफस्ट्रूम में तीसरा और आखिरी गेम नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को टी-20 टीम में शामिल किया है। ड्वारशुइस जून में बंगलादेश में ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

जस्टिन सैमंस ने जिम्बाब्वे के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

इस बीच, रिले मेरेडिथ सीरीज के आखिरी दो मैचों से पहले एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल हो गए हैं। मेरेडिथ को महली बियर्डमैन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जो पीठ की चोटों के इतिहास को देखते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दूसरा वनडे नहीं खेल पाएंगे। बियर्डमैन ने सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने डेब्यू मैच में छह विकेट लिए थे। दूसरा वनडे आज एडिलेड में खेला जाएगा, जबकि तीसरा 18 नवंबर को होबार्ट में होगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 21 नवंबर से मेलबर्न में शुरू होगी।

खरगे-प्रियंका ने बिरसा मुंडा को जयंती पर किया नमन, झारखंड स्थापना दिवस पर राहुल ने दी बधाई