इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 356 रनों का लक्ष्य

Follow Us

एडिलेड। टॉम बैंटन (121) की शतकीय, जो रूट (62), जॉर्डन कॉक्स (67) और विल जैक्स (नाबाद 54) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में छह विकेट पर 355 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पांचवें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने बेन डकेट (नौ) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जो रूट ने टॉम बैंटन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी।

शेयर बाजार में आने वाले दिनों में सीमित उतार-चढ़ाव, मुनाफा वसूली के दौर की संभावना

28वें ओवर में कूपर कॉलनी ने जो रूट (62) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान हैरी ब्रूक पांच रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। इसके बाद 35वें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने शतकवीर टॉम बैंटन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। टॉम बैंटन ने 99 गेंदों में 12 चौके आर चार छक्के उड़ाते हुए 121 रनों की पारी खेली। जॉर्डन कॉक्स ने 49 गेंदों में 67 रन बनाये। सैम करन 14 रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 355 रनों का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट ने तीन विकेट लिये। स्पेंसर जॉनसन, रायली मेरेडिथ और कूपर कॉनली ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और बिरला ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन