जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे एवं अंतिम चरण में 25 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को 71.71 मतदान रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान के प्राप्त अंतिम आंकड़ों के बाद मतदान 71.71 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार शाम छह बजे तक मतदान 70.95 प्रतिशत रिकार्ड किया गया और इसके बाद भी मतदान केन्द्र में मौजूद मतदाताओं के मतदान करने से मतदान का आंकड़ा बढ़ गया। इस दौरान सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले में छोटी सेवड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 90.29 प्रतिशत रहा जबकि सबसे कम मतदान ब्यावर जिले की मसूदा पंचायत समिति में 54.69 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला
इस दौरान बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ पंचायत समिति में भी 90.10 प्रतिशत मतदान रहा जबकि ब्यावर जिले की रायपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 58.20 और बालोतरा जिले की सिवाना पंचायत समिति में 55.56 प्रतिशत मतदान रहा। इनके अलावा अन्य पंचायत समितियों में मतदान 60 से 90 प्रतिशत के बीच रहा। इस दौरान श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति के बूथ संख्या 79 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार भी किया और इस पंचायत समिति में इस दौरान 68.67 प्रतिशत मतदान रहा।
CG Breaking: शराब घोटाला मामला, ईडी ने विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट किए जब्त, जांच तेज़
पंचायत चुनाव के इस अंतिम चरण में बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चुरु, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सलूंबर, सीकर एवं टोंक जिलों में जिला परिषद एवं इन जिलों की 116 पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव में एक करोड़ पांच लाख 94 हजार 285 मतदाताओं में से 75 लाख 76 हजार 34 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इन जिलों में जिला परिषदों के 382 वार्डों में 1322 प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमाई और 116 पंचायत समितियों में 2142 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए सात हजार 521 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। मतगणना 20 नवंबर को होगी।
