दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी की पूजा और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा के साथ उनके 18 पुत्रों के नामों का स्मरण करना भी शुभ होता है। मान्यता है कि इन नामों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली बनी रहती है।
मां लक्ष्मी के 18 पुत्रों के नाम
1. ॐ बल्लवाय नमः।
2. ॐ चिकलाय नमः।
3. ॐ तेजाय नमः।
4. ॐ हर्षाय नमः।
5. ॐ सोमाय नमः।
6. ॐ अमृताय नमः।
7. ॐ धनदाय नमः।
8. ॐ अनघाय नमः।
9. ॐ मणिभद्राय नमः।
10. ॐ कुबेराय नमः।
11. ॐ ऋद्धये नमः।
12. ॐ सिद्धये नमः।
13. ॐ मकरध्वजाय नमः।
14. ॐ कंदर्पाय नमः।
15. ॐ मदनाय नमः।
16. ॐ रतिप्रियाय नमः।
17. ॐ पुष्पदंताय नमः।
18. ॐ धन्वंतरये नमः।
कैसे करें नामों का स्मरण?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शांत मन से मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनके 18 पुत्रों के नामों का एक-एक करके जाप करें।
अंत में परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन-धान्य की कामना करते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई पूजा से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
