महासमुंद : राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित

Follow Us

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर किसानों के राजस्व  संबंधी कार्यों में लापरवाही एवं पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर हड़ताल में शामिल जिले के 5 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा निलंबित किया गया है। जारी आदेश के तहत बागबाहरा तहसील अंतर्गत भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे, नीरज कुमार वर्मा एवं बसना अनुविभाग के तिलक राम चैधरी तथा सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत दमयंती नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

दिवंगत विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को डिप्टी सीएम शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि