मुंबई। महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित वित्तीय अनियमितताओं एवं धोखाधड़ी की अपनी जांच के तहत अनिल अंबानी समूह की लगभग 510 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति को कुर्क किया है। कुर्क की गई कुल संपत्तियों में से 247 करोड़ रुपये की संपत्तियां रिलायंस कम्युनिकेशंस बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी हैं जबकि रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़ी 263 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। ईडी ने तमिलनाडु में दो पवन चक्कियों को भी जब्त कर लिया है । इसके साथ ही बैंक खातों की रकम, सावधि जमा, विभिन्न निवेशों और मिलने वाली बकाया राशियों को भी कुर्क किया गया है।
इस ताजा कार्रवाई के साथ, अनिल अंबानी समूह से जुड़े मामलों में ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 23,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा की जा रही उन जांचों का हिस्सा है जो कथित वित्तीय अनियमितताओं, निधि के हेरफेर और बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में चल रही हैं। इन जांचों का उद्देश्य कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ी संपत्तियों की पहचान करना और उन्हें जब्त करना है।
नहीं रहीं दुर्ग की कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख,बघेल-वोरा हुए अंत्येष्टि में शामिल
