दिवाली 2026 का शुभ चार राशियां : हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर स्वाति नक्षत्र के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। वहीं, तुला राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों का यह खास संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है। इसका प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन जातकों को करियर में बड़ी सफलता, नौकरी के नए अवसर और धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है।
घरेलू शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 600 अंकों की तेजी और निफ्टी 23,500 के पार
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए दिवाली का समय शुभ रह सकता है। इस समय कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विवाह को लेकर सभी तरफ से आपको मंजूरी प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है।
तुला राशि:
तुला राशि वालों का भाग्य मजबूत रहेगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। कोई बड़ा सपना दिवाली के समय आपका पूरा होगा। माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में सफल रहेंगे। नए लोगों के साथ मिलकर बिजसने करेंगे। मनचाहा कॉलेज आपको प्राप्त हो सकता है।
धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, कीमतों में भारी गिरावट से खरीदारों को राहत
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए यह समय मान-सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होने के योग हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर खरीदने का सपना पूरा होगा। कोई नई योजना या व्यावसायिक अवसर भविष्य में फायदा पहुंचा सकता है। करियर में इस समय अच्छे बदलाव आपको महसूस होंगे।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए दिवाली का समय लकी साबित हो सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच स्नेह और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सपने पूरे होंगे और नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को 3 बार दिलाई चैंपियनशिप की ट्रॉफी
