सूरजपुर के खालबहारा में सड़क-पुल निर्माण को मंजूरी, 1.65 करोड़ रुपये से बनेगा 1.50 किमी मार्ग

Follow Us

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड की ग्राम पंचायत खालबहारा में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर लंबी सड़क पुल-पुलियों सहित बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रुपये की स्वीकृति दी है।

सड़क बनने से ग्रामीणों को पंचायत भवन तक पहुंचने में सुविधा होगी। पंचायत भवन स्थानीय बैठकों और विभिन्न शासकीय कार्यों का प्रमुख केंद्र है। मार्ग में पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

यह कार्य वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल है। निर्माण शुरू करने से पहले तकनीकी स्वीकृति, निविदा और अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही काम शासकीय भूमि पर उपलब्ध बजट के दायरे में कराया जाएगा।