हैमिल्टन। न्यूजीलैंड ने रविवार को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। टॉस के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा कि मुझे तो यही लग रहा था कि मैं टॉस हार जाऊंगा। हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जाहिर है, यह एक नई पिच है। बाद में थोड़ी ओस भी पड़ सकती है। हमें मैदान के हिसाब से जल्दी ढलना होगा। अगर ईडन पार्क की तरह थोड़ा बाउंस मिलता है, तो अच्छा रहेगा। इस पूरी सीरीज में हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही है। पिछली रात विकेट में थोड़ी ज्यादा मदद थी, जो तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा रहा। टीम में एक बदलाव है; फिशर की जगह टिकनर की वापसी हुई है।
वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली के लिए रामलीला मैदान में जुटने लगे लोग
वहीं भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस ऐतिहासिक मैदान पर आना बहुत बढ़िया मौका है। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, ताकि खुद को परख सकें। ऑकलैंड में मैदान का आकार अलग था। लेकिन तारीफ तो करनी होगी, फिलिप्स ने शानदार पारी खेली। टीम में दो बदलाव हुए हैं। वरुण और भुवी आए हैं। वे अपने मौके का इंतजार कर रहे थे, और आज टीम हडल में भी उन्होंने बहुत अच्छी बात कही।
दोनों टीमें इस प्रकार है:
- भारत (एकादश): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।
- न्यूजीलैंड (एकादश): फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्न, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
रैली में शामिल होने वाले लोगों से राहुल की अपील, व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए
