मेष राशि: काम में जल्दबाजी करने से बचें
मेष राशि वालों आज किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो उस काम में कुछ कमियां रह जाएंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम और मोबाइल पर ज्यादा रहेगा। आज आप अपने फिजूल खर्चो पर काबू बनाए रखें। आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिए आपके मन में कुछ नए आइडिया आएंगे। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सही दिशा में किया गया उचित प्रयास जल्द ही आपको सफलता दिलाएगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि: निवेश से मिल सकता है फायदा
वृष राशि वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। पहले से ही किए हुए निवेश का आज आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी खास मित्र की मदद करेंगे। आज आपके कारोबार में बड़ा बदलाव आएगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि: खुशियों से भरा रहेगा दिन
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने भविष्य को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर ध्यान देंगे। आज के दिन करीबी रिश्तेदार आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आज घर के बड़ों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों का ज्यादा समय खेलने कूदने में बीतेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
कर्क राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी बचत में से कुछ पैसा निकालने की जरूरत पड़ सकती है। आज आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते हैं, जो उनके भविष्य में उन्हें काम आएगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा। आज बेकार के कामों में अपना समय खराब न करें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
सिंह राशि: किस्मत का मिलेगा साथ
सिंह राशि वालों आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। आज परिवार के लोगों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करेंगे, इसमें पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग- वायलेट
शुभ अंक- 8
कन्या राशि: कारोबार में होगा फायदा
कन्या राशि वालों आज कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान देंगे, तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करना पड़ेगा। कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज परिवार वालों को खुशी की वजह देंगे। आज सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
तुला राशि: तरक्की के नए अवसर मिलेंगे
तुला राशि वालों आज आपके जीवन में कई नए बदलाव आएंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। सोशल मीडिया पर नए लोगों से आपकी दोस्ती होगी। आज समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी, तरक्की के नए अवसर आपके सामने आएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की सोचेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें अच्छा क्लाइंट मिलेगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि: करियर से जुड़ी मिलेगी शुभ सूचना
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चे माता पिता के साथ पार्क में जाने की जिद करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। बच्चों की खिलखिलाहट से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5
धनु राशि: नौकरी की तलाश होगी पूरी
धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के रुके हुए सभी काम आज आसानी से पूरे होंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। आज घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आएंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
मकर राशि: ऑनलाइन कारोबार में मिलेगा बड़ा ऑर्डर
मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यों को पूरा होने में कुछ अधिक समय लगेगा। इस राशि के जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं, आज उन्हें बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखने से रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चे माता से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि: गुस्से पर रखें नियंत्रण
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज कुछ पुराने दोस्तों से फोन पर लंबी बात होगी, जिनके साथ आप अपनी पुरानी यादें भी ताजा करेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड अपने माता पिता से करेंगे। इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9
मीन राशि: रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसमें गुरुओं का सहयोग प्राप्त होगा। आज घर पर थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करेंगे, जिससे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उनको नया केस मिलेगा। केमिस्ट की शॉप वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। भाई बहन के रिश्तों में मजबूती आएगी। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 4
WhatsApp पर शेयर करें
Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApptarun sardar
Website
Related Posts
आज का राशिफल
30/10/2026 – 9:05 AM
आज का राशिफल
29/10/2026 – 8:47 AM
आज का राशिफल
28/10/2026 – 8:22 AM
Top Posts
ईठा से रणदीप हुड्डा का फस्र्ट लुक आउट, श्रद्धा कपूर की फिल्म में निभाएंगे मर्चेंट का किरदार
31/10/2026 – 8:25 AM
करूर भगदड़ मामला : मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, टीवीके नेता की मुश्किलें बरकरार
08/11/2025 – 2:01 PM
अल-कायदा और आईएसआईएस का आतंक, पांच भारतीयों को उठा ले गए आतंकी
08/11/2025 – 2:08 PM
प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को नशे की गोलियां देकर पहले गला घोंटा नहीं मरा तो नहर में फैंका
08/11/2025 – 2:08 PM
Don’t Miss
फीचर्स
ईठा से रणदीप हुड्डा का फस्र्ट लुक आउट, श्रद्धा कपूर की फिल्म में निभाएंगे मर्चेंट का किरदार
By tarun sardar31/10/2026 – 8:25 AM
]
पंकज त्रिपाठी-अदिति राव हैदरी की पारिवारिक मनुरंजन ओटीटी पर देगी दस्तक, 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी
31/10/2026 – 8:25 AM
रणबीर कपूर की रामायण में नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 3 घंटे 15 मिनट की होगी फिल्म, 5 नवंबर को दुनियाभर में होगी प्रदर्शित
31/10/2026 – 8:25 AM
ओम चैप्टर 1 में सीबीआई अधिकारी बनेंगी सई पल्लवी, नित्या रेड्डी के रूप में पहला लुक जारी
31/10/2026 – 8:25 AM
Stay In Touch
YouTube
About Us
Chhattisgarh Office
Address : 2/85, Bayron Bazar, Fowara Chowk, Raipur, Chhattisgarh 492001
Contact : (0771)-4089848 / 4073042, (0788)-4030445, 4013846
Email : [email protected], [email protected]
Madhya Pradesh Office
Address : 25 MIG block-1 Saraswati Nagar, Jawahar Chowk, Bhopal, Madhya Pradesh 462003
Contact : 9993684485
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Important Pages
Home
Privacy Policy
Disclaimer
Term and Conditions
संपर्क करें
हमारे बारे में
Customer login
Login
Logout
Account
© 2026 RNS India. Designed by Nimble Technology. Submit
Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.
Sign In or Register
Welcome Back!
Login to your account below.
Log In Remember Me Lost password?
Edvnce
Designed & Developed by Edvnce Learning
Keyword Density Analyzer
Headings Map
Effective Hours Calculator
Textise
Free Mock Tests
By clicking “Accept All”, you consent to the use of ALL the cookies. However, you may visit “I’ll Choose” to provide a controlled consent.
I’ll Choose
Okay
