आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, 3 जिलाबदर

Follow Us

हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी में लिप्त, रायपुर सहित 6 जिलों से बाहर रहने का आदेश

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 आदतन बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस उपायुक्त उत्तर एवं पश्चिम के प्रतिवेदन, आपराधिक इतिहास और गवाहों के कथनों के परीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत आदेश जारी किया है। तीनों को रायपुर सहित गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और दुर्ग जिले की सीमा से बाहर रहने को कहा गया है।

जिलाबदर बदमाश –

1. गोकुल नंदन साहू (22) एकता चौक दलदल सिवनी, पंडरी – वर्ष 2020 से सक्रिय, थाना पंडरी का गुंडा बदमाश, हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, धमकी के 9 प्रकरण।

2. सन्नी ध्रुव (28) बीएसयूपी कॉलोनी सरोना, डीडी नगर – वर्ष 2017 से सक्रिय, गाली-गलौज, मारपीट, धार्मिक भावना आहत, आर्म्स एक्ट, रिश्वत जैसे 9 प्रकरण।

3. रफीक खान उर्फ भूरू (24) शक्ति नगर खम्हारडीह – वर्ष 2021 से सक्रिय, गाली-गलौज, धमकी, चाकूबाजी, ताला तोड़कर चोरी, अवैध हथियार और शराब बिक्री के 11 प्रकरण।