भाटापारा। जिला स्तरीय एथलेटिक्स जूनियर मीट आज भाटापारा के रावण भाटा खेल मैदान में संपन्न हुई। जिसमें सभी विकासखंड से लगभग 100 जूनियर बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें एथलेटिक्स खेल के विभिन्न इवेंट्स/ विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।जिसमें 13 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं समापन विधिवत किया गया ,जिसमें समापन में विशेष रूप से उपस्थित अश्वनी शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा,ईशान वैष्णव जिला पंचायत सदस्य डॉ विकास आडील,ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मैडल से सम्मानित किया ख़िलाडीयो को शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
भानुप्रतापपुर में अतिक्रमण के मुद्दे पर व्यापारियों ने अध्यक्ष के सामने रखी बात
इस बारे में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी आदित्य सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त 13 चयनित खिलाड़ी 14 से 17 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाले ( NIDJAM) नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे ,सभी चयनित खिलाडीयो उक्त ट्रायल को सम्पन्न कराने में रवि धनगर , दिनेश तांडी , आशीष जायसवाल , तुलसी साहू , योगेश कटैलिया , वीरेंद्र पटेल , वर्षा मिरी , लोक सिंह दिवान , चंद्रकांत बागड़े , तरुण सेन ,उमप्रसाद राठौर गौतम मिरी , समीर घृतेश , स्वलेहा खान , अवन्तिका कामरी ने सहयोग किया।
भानुप्रतापपुर में अतिक्रमण नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर जताया विरोध
