वाशिंगटन। अमेरिकी अधिकारी पश्चिम एशिया के देशों को तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर फिर से हमले शुरू होने की आशंका के बारे में आगाह कर रहे हैं। दो अज्ञात राजनयिकों के हवाले से द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में पश्चिम एशिया के साझेदार देशों को ईरान की ओर से जवाबी हमले किए जाने की संभावित कोशिशों के बारे में भी चेतावनी दी गई है।
इससे पहले बुधवार को समाचार पोर्टल एक्सियोस ने अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की योजना तैयार की है। यदि कूटनीतिक वार्ता विफल रहती है, तो यह अभियान नवंबर में अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद शुरू किया जा सकता है।
ईयू ने कनाडा को ‘एसोसिएट सदस्य’ का दर्जा देने का छोड़ा प्रस्ताव
