वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों से ली प्रगति की जानकारी

Follow Us

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस संबंध में उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।