विश्रामपुर थाना क्षेत्र की घटना, दो लापता युवकों की तलाश में जुटी SDRF की टीम; एक नाबालिग भी शामिल
सूरजपुर । जिले में रेड नदी के घाट पर नहाने के दौरान चार युवकों के लापता होने से हड़कंप मच गया। घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। लापता युवकों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक सूरजपुर के चंदरपुर में किराए के मकान में रहते थे। सभी रेड नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे पानी में डूबकर लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल को मौके पर बुलाया गया और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया।SDRF की टीम ने अभियान के दौरान दो युवकों के शव बरामद किए। वहीं, बाकी दो युवकों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।फिलहाल, चारों युवकों की विस्तृत पहचान, उनकी उम्र और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शेष दो युवकों की तलाश पूरी होने के बाद घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी मिल सकेगी।
