एमसीबी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मनेंद्रगढ़ तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन पर ट्रंप का तंज, वेंस ने यूरोप की नीतियों पर उठाए सवाल
सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा में दबिश:
जानकारी के अनुसार, जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मनेंद्रगढ़ तहसील के सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर टीम ने 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज संसाधनों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाना और शासन के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
हार्दिक पांड्या पर पूर्व कप्तान की राय, विकल्प ढूंढने के बजाय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करे टीम इंडिया
खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई:
खनिज विभाग के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अवैध रेत परिवहन और खनिज संसाधनों के अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी और जांच अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन संग रचाई शादी, अनोखी है दोनों की प्रेम कहानी
