रायपुर । प्रगति काॅलेज में शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन आज दिन बुधवार को किया गया जिसका शुभारंभ दीप-प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्या डाॅ. सौम्या नैयर ने शिक्षा विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समय के प्रबंधन, संयम एवं कढी मेहनत से हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होनें आगे कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए और सदैव याद रखना चाहिए कि, वे भारत के बच्चों के भविष्य का निर्माण कर्ता है।
शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. के.एन.गजपाल ने कहा कि शिक्षक ही समाज में परिवर्तन ला सकता है। भावी शिक्षकों से यही अपेक्षा है कि वे शिक्षक बनेगें तब छात्रों को देश एवं समाज सेवा के लिए तैयार करेगें।
इस कार्यक्रम के उपलब्ध में शिक्षा विभाग के समस्त प्राध्यापकगणों ने विद्यार्थियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। समस्त विभाग के विभागाध्यक्षों ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
प्रस्तुत गेट टू गेदर प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। सीनियर्स एवं जुनिर्यस ने मिलकर रैम्प वाॅक की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रकार के गीत, संगीत, नृत्य, गेम्स एवं मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतगर्त सभी स्टाफ मेम्बर और विद्यार्थियों ने भरपूर मनोंरंजन किया। विविध प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के प्रतिभाओं का आंकलन कर उन्हे पुरस्कार एवं अवार्ड प्रदान किया गया।
मिस्टर – मिस फेयरवेल / फ्रेशर:-
मिस्टर फ्रेशर – गौरव साहू (डीएल.एड प्रथम वर्ष)
मिस फ्रेशर – अपूर्वा (डीएल.एड प्रथम वर्ष)
मिस्टर फेयरवेल – रूपेश कुमार (डीएल.एड द्वितीय वर्ष)
मिस फेयरवेल – हिना (डीएल.एड द्वितीय वर्ष)
मिस्टर फ्रेशर – आकाश धु्रव (बी.एड. प्रथम वर्ष)
मिस फ्रेशर – जिज्ञासा सिंह (बी.एड. प्रथम वर्ष)
मिस्टर फेयरवेल – तुषार बंजारे (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
मिस फेयरवेल – डिम्पल तांडी (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
बेस्ट पर्सनालिटी मेल – आयुष शर्मा (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
बेस्ट पर्सनालिटी फिमेल – नंदीनी साहू (डीएल.एड प्रथम वर्ष)
मिस्टर ईवनिंग – सुशांत राॅय (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
मिस्टर ईवनिंग – करण वर्मा (डीएल.एड द्वितीय वर्ष)
मिस ईवनिंग – श्रेया शर्मा (बी.एड. प्रथम वर्ष)
मिस ईवनिंग – समीक्षा साहू (डीएल.एड द्वितीय वर्ष)
मिस्टर आॅलराउन्डर – विवेक साहू (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
मिस आॅलराउन्डर – कृतिका पटेल (बी.एड. प्रथम वर्ष)
प्राईड आॅफ डिपार्टमेंट मेल – दीपक (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
प्राईड आॅफ डिपार्टमेंट मेल – दिपेश बाध (डीएल. एड. द्वितीय वर्ष)
प्राईड आॅफ डिपार्टमेंट फिमेल – प्राची गौतम (बी.एड. द्वितीय वर्ष)
प्राईड आॅफ डिपार्टमेंट फिमेल – प्रिती लकरा (डीएल. एड. द्वितीय वर्ष)
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सौम्या नैयर, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. के. एन. गजपाल, वाणिज्य एवं प्रबंधन के विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित ठाकुर, कम्प्यूटर के विभागाध्यक्ष श्री मन्नु रवानी तथा पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रवीण कुमार यादव, एडमिस्ट्रेटर सुश्री ज्योति ठाकुर, समस्त विभागों के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराई।
