रायपुर । पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर ग्रामीण पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 17.03.26 को थाना मंदरिहसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत परसदा के पास से 01 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिरहसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये को चिह्नांकित कर पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ईश्वर धृतलहरे निवासी मंदिरहसौद का होना बताया । टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त प्रतिबंधित टेबलेट रखने में वैध दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया।
जिस पर आरोपी ईश्वर घृतलहरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल तथा घटना में प्रयुक्त 01 दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 85,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अप क्र 142/26 धारा 21(b ) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी – ईश्वर धृतलहरे पिता स्व. गिरधर धृतलहरे उम्र 50 साल निवासी ग्राम परसदा थाना मंदिर हसौद रायपुर।
