वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से दी मात, सीरीज 2-2 से बराबर

Follow Us

वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान शे होप ने शतक लगाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन ही बना सका। अर्शदीप सिंह को हाथ में चोट लगी, जिसके कारण वह रिटायर्ड आउट हुए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 5 विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मैच में शे होप के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। टीम के लिए शे होप ने सर्वाधिक रन (102) बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल, अर्शदीप और प्रिंस यादव को सफलता मिली। इसके जवाब में भारत ने 5वें ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवाया। संजू ने 23 गेंद में 56 रन बनाए। ईशान किशन 6 रन ही बना सके। कीमो पॉल ने पारी के 5वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट किया। अभिषेक शर्मा 24 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर बिना खाता खोले आउट हुए। तिलक वर्मा ने 25 गेंद में 43 रन बनाए, उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 32 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंद में 41 रन बनाए। प्रिंस खाता नहीं खोल सके और अक्षर पटेल ने तीन रन बनाए। अर्शदीप सिंह चोट लगने के कारण रिटायर्ड आउट हुए।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने दो बदलाव किए, जबकि भारत पिछली टीम के साथ उतरा है। वेस्टइंडीज की टीम में कामिल पूरन की जगह ज्वेल ऐंड्र्यू की वापसी हुई है, जबकि सैंपसन की जगह रोमारियो शेफर्ड को मौका मिला है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर सीरीज कब्जा करने के काफी करीब है।