रायपुर । अर्नव चक्रवर्ती ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह व्ह.आई.पी सिटी सड्डू में रहता है तथा वुडक्राफ्ट इंडिया प्र.लि. में कार्यरत् है। प्रार्थी दिनांक 17.03.2026 को ग्राम टेकारी स्थित गिनीदेवी गोयल मनीपाल हॉस्पिटल के ऑफिस को रात्रि करीबन 07.30 बजे बंद कर अपने घर चले गया था। दिनांक 18.03.2026 को प्रातः 09.00 बजे ऑफिस आकर खोलकर देखा तो पाया कि ऑफिस में रखा लैपटॉप एवं हार्डडिस्क नही था। कोई अज्ञात चोर ऑफिस की खिड़की से ऑफिस अंदर प्रवेश कर ऑफिस में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमंाक 102/26 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधानसभा निवासी रूद्रांश श्रीवास्तव उर्फ टीशू की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रूद्रांश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का लैपटॉप एवं हार्डडिस्क जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – रूद्रांश श्रीवास्तव उर्फ टीशू पिता अतुल श्रीवास्तव उम्र 21 साल निवासी ग्राम टिपरिया भेड़ाघाट हाल पता सत्यम नगर कचना ब्लॉक.नं. 04 थाना विधानसभा रायपुर।
