टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किसे मिलेगा मौका, कुलदीप की जगह पर उठे सवाल

Follow Us

हैदराबाद। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले चौथे टी20 मैच में लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। इस मैच में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर रहेगा कि टीम प्रबंधन कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी करता है या नहीं। वहीं, अब तक एकादश से बाहर चल रहे वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी।

सीरीज में आगे है भारत:
भारत इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। वहीं, पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके सीरीज में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रूख दोनों टीमों के पावर हिटर्स पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जिससे सीरीज में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है।

नीट यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 14वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

क्या है भारत की चिंता:
भारत के लिए चिंता का एकमात्र कारण शीर्षक्रम के शानदार फॉर्म के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास नहीं मिल पाना है। शीर्ष तीन के नाकाम रहने पर तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी और नमन धीर को जिम्मेदारी संभालनी होगी खासकर जब लक्ष्य बड़ा हो। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिए चुनौती भारतीय रनगति पर अंकुश लगाने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में शतक लगाया था, जबकि दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ने बड़ी पारियां खेली हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज ने जीता। तीसरे मैच में अभिषेक का दबदबा रहा।

गेंदबाजों को करना होगा अनुशासित प्रदर्शन:
भारत के गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा क्योंकि रांची में दूसरे टी20 में जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था जिसमें होप ने 45 गेंद में 102 रन बनाए थे। इंदौर में शिमरॉन हेत्मायर (43), कामिल पूरन (42) और स्प्रिंगर (नाबाद 35) ने अच्छी पारियां खेली। अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ने हालांकि मुकाबला जीता। भारत ने इस मैदान पर पिछली बार टी20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में खेला था जब छह विकेट पर 297 रन बनाकर 133 रन से जीत दर्ज की थी। सैमसन ने उस मैच में 43 गेंद में 111 रन बनाए थे और वह एक बार फिर यहां यादगार पारी खेलना चाहेंगे।

तिरंगा लेकर पहुंचे सीजेपी नेताओं पर कार्रवाई, रांका-दास को भेजा गया जेल

प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना:
इंदौर में कुलदीप यादव की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने का फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ, जबकि उस मैच में स्पिन गेंदबाजी भी आम तौर पर कारगर रही थी। हो सकता है कि भारत इसी संयोजन के साथ आगे बढ़े। ऐसे में कुलदीप को एक बार फिर बाहर बैठना होगा। वहीं, इस बात की भी संभावना कम है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

  • भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

बिहार के वैशाली में बड़ा नाव हादसा, भोज से लौट रहे लोगों में 13 की मौत से पसरा मातम