सुहेला पुलिस के द्वारा 56 वाहनों पर कार्यवाही कर 41,000 रूपये का चालान

Follow Us

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा गौरव राय के द्वारा दुर्गोत्सव पर्व के मदेनजर सुरक्षा की दृष्टि से एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर दिये गये कार्यवाही के निर्देश फलस्वरूप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थाना प्रभारी सुहेला के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक डिगेश चेलक, आरक्षक लक्ष्मी मनहर, दिनेश चंद्रवंशी, मुकेश वर्मा, बालेश्वर भगत के थाना सुहेला के सामने चेकिंग कर बिना सीट बेल्ट लगाये 28 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 14000 रूपये , दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने 10 वाहन चालकों पर 5000 रूपये, बिना हेलमेट के मोटरसायकल चलाते 08 चालकों पर 4000 रूपये, बिना नंबर लिखाये वाहन चलाते 02 चालकों पर 2000 रूपये, बिना ड्रायविंग लायेंसस के वाहन चलाने वाले दो चालकों पर 2000 रूपये छ: भारी लोड वाहन लिफटर उठाकर चलाने वाले चालको पर 14000रू का चालान किया जाकर कुल 56 वाहन चालकों पर 41,000 रूपये का चालान काटा गया ।

एवं एक वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर धारा 185 की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जावेगा । बता दे की सुहेला पुलिस के द्वारा पूर्व में भी 25 वहां के चालकों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ कार्रवाई की गई थी जिस पर न्यायालय के द्वारा ढाई लाख रुपए से अधिक का जुर्माना किया जा चुका है। प्रमोद कुमार सिंह सुहेला निरीक्षक ने समस्त वाहन चालकों से आग्रह किया है कि यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर के वहां बिल्कुल भी ना चलाएं