नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

o सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया

कांकेर। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मकसुद अली उर्फ मकसुद खान (40), निवासी संजयनगर, कांकेर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर 2026 को नाबालिग बालिका के पिता ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ किराये के मकान की छत पर घूम रहा था। इसी दौरान छत से लगे दूसरे हिस्से में हलचल की आवाज सुनाई देने पर वह वहां पहुंचा, जहां किराये के मकान में रहने वाला आरोपी नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पाया गया।

विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 74 बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर 7 अक्टूबर 2026 को संजयनगर स्थित उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन, एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक गितेश्वर कुलदीप एवं आरक्षक ईश्वर साहू शामिल रहे। कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।