o ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर के आयोजन में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन कांकेर के नया बस स्टैंड परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन जी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी जी, कांकेर विधायक आसाराम नेताम जी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नेरटी जी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक जी, उपाध्यक्ष उत्तम यादव,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन जी, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा जी एवं पूर्व विधायक सुमित्रा मरकाम जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब के साथ दूसरा भी पकड़ा गया
वंदे मातरम् के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का लाइव उद्बोधन उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनसमुदाय ने सुना। इसके बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत एवं सेवा संकल्प से संबंधित उद्बोधन भी उपस्थित जनसमुदाय को प्राप्त हुआ।
दीप प्रज्वलन के साथ सेवा ज्योति कलश का शुभारंभ
प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रगीत के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राजेश मूणत जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन जी ने दीप प्रज्वलित कर सेवा ज्योति कलश का शुभारंभ किया।
अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव बरामद, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली भव्य यात्रा
सेवा ज्योति कलश के साथ यात्रा नया बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नरहरदेव मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, भाजपा के जयघोष और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा वातावरण जोशपूर्ण नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा का समापन नरहरदेव मैदान में हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजा पांडेय एवं जितेंद्र मरकाम, सेवा ज्योति यात्रा के जिला संयोजक राजा देवनानी, सह-संयोजक संकेत नसीने, मनोज जैन सहित जिला, मंडल एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन, उत्साह और विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता विशेष रूप से देखने को मिली।
कुकदूर अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी: गाली-गलौज, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार



