चंडीगढ़। सिंगापुर में आयोजित सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (एसआईएनजी) फोरम-2026 के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी सौहार्द और सहयोग की अनूठी तस्वीर सामने आई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक ही कार में साथ यात्रा की।
यात्रा के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने उद्योग, निवेश, प्रौद्योगिकी, कृषि, कौशल विकास सहित अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर दोनों राज्यों के विकास को नई गति दी जा सकती है। दोनों मुख्यमंत्रियों की यह मुलाकात हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच मजबूत होते संबंधों और साझा हितों की दिशा में सकारात्मक कदम मानी जा रही है। इससे भविष्य में दोनों राज्यों के बीच सहयोग के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
