भारत ने पुरुष हॉकी का स्वर्ण और ओलंपिक टिकट जीता

Follow Us

आइची नागोया। भाते ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया और इसके साथ ही लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी हासिल कर लिया। इस जीत के साथ एशियाई खेलों में भारत का पुरुषों और महिलाओं की हॉकी में पहली बार ‘डबल गोल्ड’ जीतने का कारनामा भी पूरा हो गया। कबड्डी और क्रिकेट के बाद यह केवल तीसरी बार है जब किसी भारतीय टीम स्पोर्ट ने ‘डबल गोल्ड’ जीता है।

भारत ने एशियाई खेलों में हॉकी का अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीता है और यह पहली बार है जब उसने लगातार दो बार पुरुषों का खिताब जीता है। इस गोल्ड मेडल के साथ भारत ने 2028 ओलंपिक का कोटा भी पक्का कर लिया। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद लाकड़ा ने भी भारत के लिए गोल किए। मलेशिया का एकमात्र गोल शेल्लो सिल्वेरियस ने किया।