राजस्थान पहुंचीं पलक तिवारी, ट्रिप की तस्वीरों पर इब्राहिम के नाम से फैंस ने छेड़ी चर्चा

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री पलक तिवारी ने राजस्थान से अपनी ट्रैवल डायरी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में वह जंगल घूमती, झील के किनारे समय बिताती और राजस्थानी संगीत के साथ-साथ स्थानीय खानपान का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के साथ पलक ने राजस्थान की मेहमाननवाजी और संस्कृति की तारीफ की। उन्होंने बताया कि यहां के संगीत, स्वाद और सांस्कृतिक अनुभव ने उन्हें काफी प्रभावित किया। तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

 

पलक की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इब्राहिम अली खान का जिक्र किया। कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि अभिनेत्री राजस्थान में इब्राहिम के साथ छुट्टियां मना रही हैं और उनसे दोनों की साथ में तस्वीर साझा करने की मांग भी की। पलक और इब्राहिम के रिश्ते को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर अटकलें लगती रही हैं। दोनों को पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसके बाद ऐसी चर्चाएं और बढ़ गईं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

पलक तिवारी ने ‘बिजली बिजली’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आईं। उनकी पिछली फिल्म ‘रोजी: द सैफरॉन चैप्टर’ थी।