आज हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

Follow Us

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक उछलकर 76,070.84 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 172.35 अंक की बढ़त के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ था। आपको बता दें की शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 344.82 अंक या 0.46% बढ़कर 76,415.66 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 88.15 अंक या 0.37% बढ़कर 23,669.30 अंक पर आ गया।