कुष्ठ जागरूकता दिवस पर लक्षण, बचाव और उपचार की दी जानकारी

Follow Us

जशपुरनगर। गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ जागरूकता दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘कुष्ठ मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आशुतोष तिर्की ने कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्वचा पर ऐसे दाग-धब्बे या चकत्ते जिनमें सुन्नपन हो, नसों में मोटापन या सूजन, हाथ-पैरों में झुनझुनी अथवा सुन्नपन, चेहरे या कानों में गठान और हाथ-पैरों में बार-बार फफोले या ठीक न होने वाले घाव कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर जांच कराना जरूरी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग की जांच और बहु-औषधि उपचार (रूष्ठञ्ज) नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और संभावित लक्षण वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की अपील की।

भोरमदेव मंदिर परिसर में श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

जीएनएम छात्राओं ने दिखाई जागरूकता कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में रानी यादव ने प्रथम, साक्षी मिश्रा ने द्वितीय और कलावती श्रीवास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आशुतोष तिर्की, पूर्व डीएलओ डॉ. आर.एस. पैंकरा, नोडल अधिकारी टीबी कार्यक्रम डॉ. रोशन बरियार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।