रायगढ़ के वार्ड 33 में विकास कार्यों की शुरुआत, ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास

Follow Us

रायपुर। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 33 में विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने यहां ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके साथ ही नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और जरूरी अधोसंरचना विकसित करने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।