रेडी संचालकों को समझाया ट्रैफिक पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था नहीं होनी चाहिए डिस्टर्ब

Follow Us

0 व्यवस्थित रूप से करें काम,ना हो पब्लिक को दिक्कत।

जगदलपुर । आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में यातायात एवं मार्ग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित तरीके से कराने के उद्देश्य से यातायात शाखा जगदलपुर में महत्वपूर्ण बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा एएसपी सुखनंदन राठौर एवं सीएसपी सुमित कुमार धोत्रे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

बैठक में शहर के गुपचुप संचालकों एवं चौक-चौराहों पर रेडी लगाने वाले व्यवसायियों को आमंत्रित कर आगामी त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।यातायात पुलिस द्वारा व्यवसायियों को सड़क एवं मार्ग पर यातायात बाधित नहीं करने, दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने तथा ग्राहकों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा व्यवसायियों से अपील की गई कि वे अपने व्यवसाय के दौरान सड़क पर अनावश्यक भीड़ अथवा यातायात बाधित करने वाली स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा वाहनों को निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थान पर पार्क करवाएं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो और आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सकें।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंहिना,निरीक्षक कमलेश देवांगन,एएसआई यतेन्द्र देवांगन,राज कुमार आडिल,सुखदेव सिंह बघेल,सुदर्शन दुबे, अनिल कुलदीप, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, प्रीतम ठाकुर, आरक्षक धनंजय बघेल, परमेश्वर मंडावी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।