पीजीबीटी कॉलेज में फर्जी दस्तावेज के जरिए पांच शिक्षकों का तबादला, मामला दर्ज

Follow Us

बिलासपुर। तारबाहर स्थित उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान (पीजीबीटी कॉलेज) में फर्जी दस्तावेज के जरिए पांच शिक्षकों के तबादले कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवानिवृत्त प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर और कॉलेज की सील का इस्तेमाल कर कूटरचित प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके बाद प्रस्ताव को स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय और संचालक के समक्ष प्रस्तुत कर तबादला आदेश जारी करा लिया गया।

बताया गया है कि इस प्रस्ताव के आधार पर सहायक प्राध्यापक नूर मोहम्मद रिज्वी, व्याख्याता करीम खान, डॉ. सलीम जावेद और विद्याभूषण शर्मा समेत पांच शिक्षकों का तबादला किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सेवानिवृत्त प्राचार्य ने एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कॉलेज से मूल दस्तावेज और संस्था की सील जब्त कर उनका परीक्षण कराया। जांच में कथित प्रस्ताव पर किए गए हस्ताक्षरों का मूल हस्ताक्षरों से मिलान नहीं होने की बात सामने आई।

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

पुलिस ने पूर्व प्राचार्य मीता मुखर्जी समेत सोहित कुमार पटेल, अमर कुमार मलिक, माया दत्ता और कार्यालय स्टाफ सुखनंदन लाल साहू के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी सिटी पंकज पटेल के अनुसार, जांच के बाद बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सील व हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है।