कोयलीबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.11 लाख की संपत्ति जब्त
कांकेर। अंतागढ़ उजियारा अभियान के तहत कोयलीबेड़ा पुलिस और साइबर सेल ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 144.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर, ₹600 नगद और शराब परिवहन में प्रयुक्त इंडिका वाहन क्रमांक CG 04 HC 1986 जब्त किया है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत ₹1,11,080 बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त वाहन में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 05 पेटी ग्रांड कोलंबिया, 04 पेटी शीम्बा बीयर और 09 पेटी प्रेसिडेंट 5000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर बरामद हुई।
सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद
मामले में मोहनलाल नेताम (36) और भगत सिंह ताम्रकार (39), दोनों निवासी डुमरकोट क्षेत्र को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अंतागढ़ संतोष कुमार जैन के पर्यवेक्षण में की गई।
