राजनांदगांव। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान गुम हुए करीब 30 हजार रुपये कीमत के चांदी के कड़े को राजनांदगांव पुलिस ने तत्परता से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी योगेश साहू को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार योगेश साहू ने चांदी का कड़ा गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़े की तलाश शुरू की और प्रयासों के बाद उसे बरामद कर लिया। इसके बाद कड़ा सुरक्षित रूप से योगेश साहू को सुपुर्द किया गया। कीमती सामान वापस मिलने पर योगेश साहू ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
