भाटापारा। AFI-एथलेटिक्स फेंडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 37वें वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशीप 2026 गोवा के अटल एथलेटिक्स स्टेडियम में दिनांक 27 से 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। जिनसें पूरे देशभर के 6 राज्यों जिनमें गुजरात, गोवा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के लगभग 3500 खिलाडियों ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया व अपने राज्य के लिए पदक जीते।
जिनमें छत्तीसगढ के खिलाड़ियों ने अनेकों पदक प्राप्त किए और पूरी प्रतियोगिता में 116 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनमें स्वर्ण-10, रजत-18 व कांस्य पदक-12 कुल 40 पदक शामिल है। जिनमें स्वर्ण पदक पर तिलक बर्सेल 100 मी. दौड़, आदित्य कुमार 800 मी. दौड़, निखिल वर्मा-लंबी कूद, राहित वेडेंजा-उंची कूद, दिनकर-5000मी. पैदलचाल, हर्ष निषाद-1500 मी. दौड़, अनुराग एक्का-5000मी. पैदल चाल, मुकंद वर्मा-लंबी कूद, नितेश मडियम-किड्स भांला फेंक, मान्यता-ऊंची कूद, रजत पदक पर तिलक बर्सेल-लंबी कूद, बी. गणेश- 400 मी. दौड, श्याम दुबे 5000 मी. पैदलचाल, योगेन्द्र सिंह-110मी. बाधा दौड़, सुमित साहू-5000मी. पैदलचाल, शौर्य अगवाल-भाला फेंक, दर्शनिका मिश्रा-100 मी. दौड़ (20 वर्ष), किरण धुव-100मी. दौड़ (18 वर्ष), पूनम भाला फेंक, तान्या केंवट-400 व 800मी. दौड़, हर्षा साहू-800 मीत्र दौड़, मनकुराम मुरामी किड्स भांला फेंक इसके साथ 1000 मी. रिले रेस 18 वर्ष बालक व 1000मी. रिले रेस बालिका 18 वर्ष में रजत पदक प्राप्त किया। वही तिलोक चंद-5000मी. दौड़, प्रांजल यादव-1500मी. दौड़, अभिशेक कुमार-400 मी. दौड़, दंतेश्वरी-600 मी. दौड़, रानू भोगामी-400 मी. दौड़, किरण ध्रुव-लम्बी कूद, पायल मार्कण्डे 5000 मीत्र पैदलचाल, देवानंद साहू-200मी. दौड़, दार्शनिका मिश्रा-200मी. दौड़, आलोक सागर 1000 मी. दौड़, राकेश सिंह-3000मी. स्टीपल चेस, पूनम राज-भाला फेंक, सिध्दार्थ नागेश-गोला फेंक, अनंत कुमार सॉव-गोला फेंक, संदीप पोर्ते हेप्टाथलान, कृष्णपाल सिंह व बीरेन्द्र धुवा-रिले रेस, मानिश साहू-मिड डे रेस में पदक जीतकर अपने राज्य का मान बढ़ाया है।
इस 102 सस्यीय दल में छ.ग. के कोच / मैनेजर ने भी अपनी विशेष भूमिका दर्ज की है जिनमें सुर्दशन सिंह-मुख्य दल प्रबंधक, अनिरूध्द, हिमांशु चंद्राकर, स्नेह यादव, पायल दिल्लीवार, सुनिति निषाद, संदीप कुमार, कपिल चौधरी के नेतृत्व में दल ने प्रतियोगिता में सहभागिता प्रदान की। इनकी इस उपलब्धि पर जी एस बामरा , परविन्दर सिंह, आदित्य सिंह ठाकुर, रविशंकर धनगर, नीता डुमरे, रीतिका यादव, टी. निंगराज रेड्डी, सुदर्शन सिंह , अनिरुद्ध सुना , दीपक पटेल , सुनील नायर, दिनेश तांडी, हिमांशु चन्द्राकर , कपिल , आशीष जायसवाल, तुलसी साहू, पोमन लाल तारक व छ.ग. एथलेटिक्स खेल से जुड़े सभी लोगो ने खिलाड़ियों को शुभकामनांए प्रेषित की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

