नशामुक्त समाज के संकल्प को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी नई ऊर्जा
28 वर्षों से नशे के खिलाफ अलख जगा रहे पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री साय ने पदयात्रा में दिया साथ
देवेंद्र नगर चौक से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक तक मुख्यमंत्री ने की पदयात्रा, जन-जन को दिया नशामुक्ति का संदेश
रायपुर। नशे के खिलाफ जनजागरण और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ रायपुर में चल रहे नशामुक्ति जनजागरण अभियान के छठवें दिवस का आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 28वें नशामुक्ति अभियान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने देवेंद्र नगर चौक से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) तक पदयात्रा कर आमजन को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
गुरुगोबिंद सिंह चौक से शुरू हुई पदयात्रा, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया कदम
नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा की शुरुआत गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) से हुई। यहां से पदयात्रा नमस्ते चौक होते हुए देवेंद्र नगर चौक पहुंची। देवेंद्र नगर चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मुख्यमंत्री साय का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय ने विधायक पुरन्दर मिश्रा जी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया। पदयात्रा देवेंद्र नगर चौक से आगे बढ़ते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
मुख्यमंत्री ने कदम से कदम मिलाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पदयात्रा के दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से अभियान को व्यापक जनसमर्थन और नई ऊर्जा मिली।
उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान और सकारात्मक दिशा देना आज समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है।
28 वर्षों से लगातार चल रहा जनजागरण अभियान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने नशामुक्ति अभियान के सामाजिक महत्व का उल्लेख करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा जी के लंबे जनजागरण प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल विधायक बनने के बाद शुरू नहीं हुआ, बल्कि पुरन्दर मिश्रा जी लंबे समय से नशामुक्ति के लिए निरंतर जनजागरण करते आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने पुराने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे, उस समय भी पुरन्दर मिश्रा जी अपने गृह क्षेत्र सरायपाली, दुर्गापाली, बसना सहित आसपास के अनेक गांवों में नशामुक्ति अभियान चलाते थे। वे स्वयं भी उन्हें इन अभियानों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते थे। आज यही अभियान अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।
देशभर में बदला मौसम का मिजाज, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
22,640 लोगों को नशामुक्ति की दिशा में किया प्रेरित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने अभियान के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायक पुरन्दर मिश्रा जी के प्रयासों से अब तक 22,640 लोगों को नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित एवं नशे से मुक्त कराया जा चुका है। उन्होंने इस प्रयास को समाज के लिए महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नशे के खिलाफ इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों की सहभागिता ने बढ़ाई पदयात्रा की रौनक
नशामुक्ति पदयात्रा में शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही दुर्गा कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने भी पदयात्रा में शामिल होकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने पदयात्रा को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
विधायक पुरन्दर मिश्रा बोले—नशामुक्त समाज बनाना सबकी जिम्मेदारी
विधायक पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि नशामुक्ति किसी एक व्यक्ति, संस्था या संगठन का अभियान नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना, उन्हें संस्कार, शिक्षा और सकारात्मक सोच से जोड़ना तथा समाज को स्वस्थ दिशा देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पदयात्राओं, जनसंपर्क और विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ केवल संदेश देना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जनअभियान से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री की सहभागिता से अभियान को मिली नई ऊर्जा
अभियान के छठवें दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सहभागिता ने नशामुक्ति के संदेश को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया। पदयात्रा के दौरान नागरिकों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को मजबूती दी।
इस अवसर पर निगम-मंडल के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज तथा स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा जी, कोमना महाराज सदन तिवारी जी, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल जी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जी, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा जी, केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद जी, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन जी, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी, प्रदेश मंत्री जयंती भाई पटेल जी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पीयूष मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली जी, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे जी, जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुबे जी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतीश छुगानी जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृतिका वर्मा जी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी जी, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति जी, जिला मंत्री अर्चना हुकरे जी, तुषार चोपड़ा जी, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर जी, वरिष्ठ नेता मोहन एंटी जी, संदीप जंघेल जी, जितेंद्र गंडेचा जी, पार्षद कैलाश बेहरा जी, महेश ध्रुव जी, राजेश गुप्ता जी, स्वप्निल मिश्रा जी, खगपति सोनी जी, प्रमोद साहू जी, रोहित साहू जी, महेश बघेल जी, माधुरी बघेल जी, हरीश सिंह ठाकुर जी, कन्हैया बाघ जी, सुधीर चौबे जी, तनु चटर्जी जी, इमरान अशरफी जी, राधे दुर्गा जी, नरेंद्र निर्मलकर जी सहित शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह, दुर्गा कॉलेज, संत गोविंद राम शदाणी एवं तंबाखू नशा मुक्ति केंद्र की पूरी टीम तथा डॉ. सृष्टि यदु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घर-घर पहुंचे नशामुक्ति का संदेश
25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य नशे के विरुद्ध समाज में व्यापक जनजागरूकता पैदा करना है। अभियान के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आइए, नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश घर-घर पहुंचाएं और स्वस्थ, सशक्त, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।


