विनू मांकड़ ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम घोषित, फैज खान को मिली कप्तानी

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने मेंस अंडर-19 विनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम 8 अक्टूबर से बीसीसीआई द्वारा पुदुचेरी में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। रायपुर में हुई चयन समिति की बैठक में टीम का चयन किया गया। टीम की कप्तानी रायपुर के एमडी फैज खान को सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ की टीम इस प्रकार है:
आदित्य वर्मा (विकेटकीपर) ,आर्यन सिंह, आदित्य बयाडवाल, आदित्य यादव , अगमजोत सिंह छग्गर,अमन त्रिपाठी, अमेय मोरे (विकेटकीपर), अमितेश मिश्रा, अर्शवीर सिंह भाटिया,चंद्रभूषण साहू,देव रिसित, धनंजय नायक – एमडी फैज खान (कप्तान),सक्षम चौबे,शिवम यादव, तेजस्वी कालभोर और वेदांश खेड़िया को चुना गया है।