10 वें प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लिए जिले के साहित्यकार

Follow Us

भाटापारा। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 10 वाँ प्रांतीय अधिवेशन होटल द किंग्स महल बेमेतरा में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के समन्वयक अजय अमृतांशु की अगुवाई में जिले से 16 साहित्यकारों ने हिस्सा लिया । 8 सत्रों में आयोजित इस प्रांतीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से लगभग 500 साहित्यकार सम्मिलित हुए।

नगर के साहित्यकार अजय “अमृतांशु” ने सत्र -“छत्तीसगढ़ी म गद्य साहित्य अउ अनुवाद की परंपरा” का सफल संचालन किया।वहीं कन्हैया साहू’अमित’ ने बाल साहित्य पर वक्तव्य दिया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा औऱ सचिव डॉ अभिलाषा बेहार की अगुवाई में आयोजित इस अधिवेशन में साहित्यकारों ने छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास, संरक्षण औऱ संवर्धन पर गंभीर चिंतन किया।

इस दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से चोवाराम वर्मा “बादल”, मनीराम साहू “मितान”,अनिल जांगड़े “गौतरिहा”,कौशल कुमार साहू, जगदीश “हीरा” साहू, डॉ दिनेश उपाध्याय, इन्द्राणी साहू,राज गुप्ता,मोहन निषाद,डॉ सीमा अवस्थी, भागवत चंद्राकर, मथुरा प्रसाद वर्मा,दिलेश फेकर, राजेंद्र निर्मलकर, केशव साहू ने हिस्सा लिया।