रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिये वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के वडनगर, जो प्रधानमंत्री की जन्मभूमि है, से प्रारंभ होकर यह यात्रा उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक जाएगी। यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
‘पीएम मोदी ने सेवा को संगठन और शासन का मूलमंत्र बनाया’
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल में सेवा को ही संगठन और शासन का मूलमंत्र बनाया है। गुजरात मॉडल से लेकर डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से उन्होंने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस यात्रा के माध्यम से इन्हीं उपलब्धियों को गांव-गांव, शहर-शहर तक लेकर जा रहे हैं।
सेवा की कहानी: सेवा सेतु केंद्र से तुमेश्वरी को मिली जरूरी दस्तावेजी सुविधा’
पीएम के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प यात्रा: वीडी
सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को ही सर्वोच्च धर्म माना है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल में उन्होंने अंत्योदय के संकल्प को साकार किया है। यह यात्रा उन्हीं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
‘सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं’
शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इस यात्रा में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रधानमंत्री के सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। यह सेवा यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में पांच मार्गों से प्रवेश करेगी और यहां के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश एवं झारखंड की ओर बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर सेवा संकल्प को जन आंदोलन का रूप देंगे।
