कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर
कांकेर। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरमान मेमन पिता याशीन मेमन, निवासी राजापारा, कांकेर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत धारा 64(1), 64(2)(एम), 89 बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी हरीश पाटील एवं डीएसपी (IUCAW) प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में आरोपी की तलाश की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक संतराम ओटी, आरक्षक देवदत्त कडियाम, तनिश कावडे, मनोज धुव एवं महिला आरक्षक मनोरमा की भूमिका रही।
