कोण्डागांव। जिला कार्यालय में सितंबर में सेवानिवृत्त हुए चार शासकीय कर्मचारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) और ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान कीं और उनके स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की। जिला कोषालय की ओर से पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण किए जाने के कारण संबंधित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही जरूरी पेंशन दस्तावेज मिल सके।
सेवानिवृत्त होने वालों में गृह विभाग के निरीक्षक मोहनराम पटेल, स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक सहदेव राम मरकाम, प्रधान पाठक मसूराम मरकाम और सहायक वर्ग-2 अशोक मरावी शामिल रहे। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को शाल और श्रीफल भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल, निर्मल शार्दुल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
