मुंबई। संजय लीला भंसाली हीरामंडी के बाद अब फिल्म लव एंड वॉर से धमाका करने जा रहे हैं। फिल्म साल 2027 के पहले ही महीने में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म की लीड स्टारकास्ट के एक के बाद एक फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आए थे, जिन्होंने इंटरनेट पर धमाका मचाया हुआ है। विक्की कौशल का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की कौशल का फर्स्ट लुक शेयर किया है। विक्की कौशल अपने फर्स्ट लुक में दमदार लग रहे हैं। विक्की कौशल का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन ने लिखा है, नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं। विक्की कौशल के फर्स्ट लुक की बात करें तो वह पूरी स्वैग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुंह में सिगरेट दबाई हुई और लाइटर से जलाते दिख रहे हैं। विक्की की आंखें बता रही हैं कि उनका किरदार एक अलग ही शेड में नजर आने वाला है।
विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पर सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गये हैं। आलिया भट्ट ने विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पर कई फायर ईमोजी पोस्ट कर इसे फायर बताया है। विक्की के छोटे भाई सनी कौशल ने लिखा है, अरे भाई..भाई…भाई और फायर इमोजी शेयर किए हैं। सोनम कपूर ने भी विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पर फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। विक्की के फैन ने भी उनके इस लुक पर कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी की बाढ़ ला दी है।
बता दें, इससे पहले आए रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक ने भी संजय लीला भंसाली के फैंस को चौंका दिया था और सेलेब्स ने भी खूब तारीफ की थी। वहीं, आलिया भट्टा की कैबरे लुक में आई पहली झलक अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म से एक-एक कर तीनों लीड स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं, जो दर्शकों को बेचैनी बढ़ाने के लिए काफी है। अब इन सभी लुक को देखने के बाद दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड़ रिलीज होने जा रही है।

