कोरबा। गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पिछले 10 दिनों से जारी इस अभियान के दौरान पुलिस ने बदमाशों, अपराधियों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 407 लोगों पर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान पुलिस ने 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं लंबे समय से फरार 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें वर्ष 2014 से लंबित स्थायी वारंट सहित पुराने मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
मक्का रक्षा समझौते पर रियाद में बैठक: पाकिस्तान-तुर्किये ने सऊदी सहयोग का जताया भरोसा
पुलिस ने शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त तथा लंबित मामलों में फरार चल रहे 190 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा 72 व्यक्तियों, बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गणेश उत्सव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि विसर्जन के दौरान कुछ युवक हाथ में पटाखे लेकर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए थे। ऐसे लोगों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समुद्री क्षेत्र में एआई पर जयशंकर की चेतावनी, बोले- अवसरों के साथ जोखिम समझना जरूरी
ऑपरेशन आघात की कार्रवाई:
123 गिरफ्तारी वारंट तामील
22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
190 लंबित अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी
72 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कुल 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई
कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
