BREAKIMG NEWS : युवाओं को बना रहा था मुजाहिद, आजमगढ़ से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, UP ATS ने ऐसे किया पर्दाफाश

Follow Us

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार को जिले से आतंकी संगठन अलकायदा इंडिया सब कांटीनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया। नबील आजमगढ़ के महमूरपुर ग्राम चितारा का रहने वाला है और उस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है।

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल का कूड़े का पहाड़ घट रहा, आखिर कहां ठिकाने लगाया जा रहा कचरा?

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि नबील एक्यूआईएस की विचारधारा का प्रचार और प्रसार कर रहा है तथा भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के इंक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ रहा था और उन्हें जिहाद के लिए तैयार करने के साथ धन जुटाने की योजना बना रहा था।

व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी
जांच के दौरान सामने आया कि नबील ने अरबी भाषा में “ला गालिब-इल्लल्लाह” नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ विदेशी लोग भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। एटीएस के अनुसार नबील ग्रुप में शामिल सदस्यों को ‘मुजाहिद’ कहकर संबोधित करता था। जिहाद, चाकू, केमिकल और प्लान जैसी गतिविधियों के लिए ग्रुप में ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था।

रायपुर के सदर बाजार में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे लोग

आतंकी साहित्य साझा करने का आरोप
नबील के मोबाइल फोन की जांच में प्रतिबंधित आतंकी संगठन एक्यूआईएस की विचारधारा से जुड़ी सामग्री को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचारित और प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि ग्रुप में अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी की किताब “जेहाद करने के 44 तरीके” साझा की गई थी और सभी मुजाहिदीन से इसे पढ़ने की अपील की गई थी।

इसके अलावा एक्यूआईएस के पूर्व प्रमुख और आतंकी मौलाना आसिम उमर की किताब “तीसरी जंग-ए-अज़ीम और दज्जाल” भी ग्रुप में साझा किए जाने की जानकारी मिली है।

छत्तीसगढ़ के तीन कांग्रेस नेताओं कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा का इंटरव्यू

एफआईआर के बाद गिरफ्तारी
एटीएस ने अपने थाने में मोहम्मद नबील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एटीएस उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों से सामने आई जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।