महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता: सीएम साय

Follow Us

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच चुकी है और महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटी है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर उपचार के लिए नागपुर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।